Delhi Police. यदि आपको पता चल जाए कि आपकी रसोई में मौजूद हल्दी, गरम मसाला, अमचुर पाउडर सहित अन्य मसाले किन चीजों से बने हैं, तो शायद आप उन्हें खाना तो दूर, छूना भी पसंद नहीं करेंगे. जी हां, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे दो कारखानों को सील किया है, जहां पर सड़ी हुई चीजों, केमिकल, पेड़ों की छाल और लकड़़ी के बुरादे से विभिन्न मसाले बनाए जा रहे थे. इस दोनों कारखानों में बने मसालों को विभिन्न प्रसिद्ध ब्रॉड के पैकेट में पैक कर बाजार में बेंचा जा रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने इन कारखानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दिलीप सिंह, सरफराज और खुर्शीद मलिक के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों कारखानों से मसालों को बचाने में इस्तेमाल किये जा रहे केमिकल व सड़ा हुआ सामान बरामद किया है. पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राकेश पावरिया के अनुसार, बीते दिनों इंटेलीजेंस इनपुट मिला था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ दुकानदार और मसाला निर्माण विभिन्न ब्रांडों के नाम पर दिल्ली-एनसीआर में मिलावटी मसाले बना कर बेंच रहे हैं. इस...
राष्ट्रवादी खबर, सच्ची खबर आपको मिलेगा यहाँ .