कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और रिलीज के चार दिनों में कल्कि ने विश्व स्तर पर आकंड़ा 500 करोड़ से पार कर लिया है. इस साइंस फिक्शनल फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोगों के बीच प्रभास (Prabhas) की इस मूवी का जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर. इस फिल्म में दीपिका पादुकोन, अमिताभ बच्चन, प्रभास स्टार फिल्म कल्कि ने अपने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और कमाई के सभी तोड़े है. फिल्म ने पहले दिन 95.3 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया है और तीसरे दिन 64.5 करोड़ की कमाई की है. वहीं, बात की जाए तो चौथे दिन की, तो फिल्म ने कुल 85 करोड़ का कलेक्शन किया है. कल्कि को रविवार का अच्छा फायदा मिला है और चार दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 302 करोड़ की कमाई कर ली है. चार दिन में 500 करोड़ के पार हुई कल्कि वहीं, दूसरी...
राष्ट्रवादी खबर, सच्ची खबर आपको मिलेगा यहाँ .