पाटन राज धोबी समाज का एकदिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं संत गाडगे जयंती सम्पन्न : पाटन : पाटन राज धोबी समाज का एकदिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं संत गाडगे जयंती का आयोजन किकिरमेटा में रविवार को सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि नेतराम निषाद सरपंच, अध्यक्षता डॉ. धर्मेंद्र निर्मल,अध्यक्ष पाटन राज ,विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण निर्मल पूर्व अध्यक्ष, पोशु राम निर्मलकर, कृपा राम निर्मलकर बुधारू राम निषाद, बिसेश्वर साहू,चन्द्रप्रकाश निर्मलकर थे । मंचस्थ अतिथियों के द्वारा समाज के ईस्ट शिवशंकर जी,नातिन धोबिन दाई, संत गाडगे महराज के छाया चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाज के महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण किया। समाज के बच्चों के द्वारा मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दोपहर के भोजन के पश्चात द्वितीय सत्र प्रारम्भ किया जिससे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय रजक महासंघ उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, अध्यक्षता पाटन राज धोबी संघ अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र निर्मलकर विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर,महासचिव चूड़ामण...
राष्ट्रवादी खबर, सच्ची खबर आपको मिलेगा यहाँ .