उत्तर प्रदेश - जैसा की आपको बता दे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के पिता जी का निधन हो गया है जिनका इलाज एम्स में चल रहा था वो लिवर और किडनी के बीमारी से लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।
योगी जी रोज की तरह अपनी टीम 11 के साथ मीटिंग कर रहे थे राज्य की व्यवस्थाओं को लेकर।।
एक तरफ राज धर्म दूसरी ओर पुत्र धर्म का पालन कोई संत ही कर सकता है।।
- निधन 10 बजकर 40 मिनट में हुवा
- किडनी और लिवर की थी समस्या
- सीएम योगी को दी जनाकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आंनद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया ।
89 साल के आंनद सिंह बिषतबक दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
योगी जी के पिताजी उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे व उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर पद पर थे वो 1991 में रिटायर हो गए थे उसके बाद से ही वे अपने गांव में रहते थे।
जैसा कि योगी जी को खबर मिली तो उन्होंने कुछ इस प्रकार अपनी संवेदन व्यक्त की -
अपने पूज्य पिताजी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुःख एवं शोक है। वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता है। जीवन मे ईमानदारी , कठोर परिश्रम एवं निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन मे उन्होंने मुझे दिया। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परन्तु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तरप्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित मे आगे बढाने का कर्तव्यबोध के कारण मैं न कर सका। कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नही ले पा रहा हूं। पूजनीया माँ , पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा।।
ऐसी सोच हमारे देश मे योगियों की होती है जो अपने कर्तव्य पालन के लिए कभी भी पारिवारिक लाभ भी नही देखते है परंतु कुछ लोग उनके कार्य और उनकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते है उनसे एक सवाल रहेगा क्या आप ये कर पाते ?
योगी जी रोज की तरह अपनी टीम 11 के साथ मीटिंग कर रहे थे राज्य की व्यवस्थाओं को लेकर।।
एक तरफ राज धर्म दूसरी ओर पुत्र धर्म का पालन कोई संत ही कर सकता है।।
इसी बीच उन्होंने गुरुवार को हुई 2 संतो की मॉब लिंचिंग के बारे में आज उद्धव ठाकरे जी से बात भी कि और सख्त कार्यवाही की मांग भी है।।
कुछ खबरे इधर भी
क्या कोरोना 2014 से पहले भारत आता तो हम बचते ? जानिए जरा इन तथ्यो को ।
कुछ खबरे इधर भी
क्या कोरोना 2014 से पहले भारत आता तो हम बचते ? जानिए जरा इन तथ्यो को ।


टिप्पणियाँ