मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में 15 वर्षीय किशोरी से अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया.
उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को बृहस्पतिवार को एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए विशेष प्रयास करे.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में भय का माहौल है. ऐसी घटनाओं की संख्या में वृद्धि चिंताजनक है.” फडणवीस ने कहा, "शांतिपूर्ण शहर के रूप में जाने जाने वाले डोंबिवली में ऐसी घटना घट रही है जो बेहद चौंकाने वाली है. हम मांग करते हैं कि सरकार इसमें तुरंत हस्तक्षेप करे. दूसरी ओर, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पीड़िता को बचाया जाना चाहिए, उसे परामर्श दिया जाना चाहिए और उसका पुनर्वास किया जाना चाहिए.
हमसे जुड़ने के लिए दिए गये सोशल मिडिया के लिंक पर जाये
facebook page - https://www.facebook.com/shutupvirodhi/
instagram - https://www.instagram.com/shutupvirodhi/
twitter - https://twitter.com/shutupvirodhi
koo app - https://www.kooapp.com/profile/shutupvirodhi
Share chat- https://sharechat.com/profile/shutupvirodhi
आप अपना समय देकर एक छोटा सा योगदान दे सकते है जिससे की सच सबके सामने आये और झूठ का प्रचार करने वालों का पर्दाफास किया जा सके.
टिप्पणियाँ