एक लड़की आगे-एक लड़की पीछे, बीच में बैठ एक चक्के पर बाइक दौड़ा रहा था फैयाज कादरी, मुंबई पुलिस ने भेजा जेल
सोशल मीडिया एक पर एक खतरनाक बाइक स्टंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार (2 अप्रैल 2023) को बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) पुलिस स्टेशन में फैयाज कादरी और दोनों युवतियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 336 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। युवतियों पर आईपीसी की धारा 114 (अपराध में शामिल होने) के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है।
![]() |
| Source- Viral Video Screen Shot (Faiyaz Kadri) |
यह वीडियो 13 सेकेंड का है। इसमें फैयाज कादरी दो युवतियों के साथ बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। फैयाज कादरी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। वीडियो में फैयाज बाइक को एक पहिए से कई मीटर तक काफी तेज स्पीड में चलाता है, जबकि साथ बैठी लड़कियों उसे रोकने के बजाए उसके इस खतरनाक स्टंट पर हँसती हुई नजर आ रही हैं।
मुंबई पुलिस ने बताया कि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फैयाज कादरी को उसके एंटॉप हिल स्थित आवास से गिरफ्तार किया। जाँच करने पर पता चला कि वीडियो दिसंबर 2022 का है। इस अपराध के लिए उस पर आईपीसी की धारा 308 लागू होती है। आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी थाने में भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, फैयाज कादरी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के लिए बनाई थी। रील बनाकर आरोपित फेमस होना चाहता था। फिलहाल अभी वह जेल में है। खतरनाक स्टंट से दोनों लड़कियों की जान भी जा सकती थी। 30 मार्च को एक संस्था ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया था, जिसके बाद यह वायरल हो गई।

टिप्पणियाँ