Mamata Banerjee left meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज मोदी सरकार 3.0 की नीति आयोग की पहली बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में विपक्ष की ओर से सिर्फ ममता बनर्जी बैठक में भाग लेने पहुंचीं लेकिन वह मीटिंग खत्म होने से पहले ही बैठक से चली गईं।
NITI Aayog Governing Council meeting: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज राष्ट्रपति भवन के कल्चरल हाॅल में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक चल रही है। बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के अलावा इंडिया गुट की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। लेकिन ममता बनर्जी मीटिंग खत्म होने से पहले ही बैठक से निकलकर बाहर आ गईं। इस दौरान सीएम ममता ने कहा कि बंगाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मुझे बोलने के लिए सिर्फ 5 मिनट का समय मिला। वहीं मुझे रोक दिया गया और ज्यादा समय मांगा तो मेरा माइक बंद कर दिया गया।
पूरी खबर देखे हमारे यूट्यूब चैनल पर। अभी क्लिक करें।
जानकारी के अनुसार बैठक में ममता ने अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मुझे बैठक में बोलने नहीं दिया जाता। ये कैसे चल सकता है? सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। मैंने कहा कि आपको राज्य सरकारों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। मैं बोलना चाहती थी कि मुझे सिर्फ 5 मिनट बोलने दिया गया। मुझसे पहले के सीएम ने 10-20 मिनट तक अपनी बात रखी। विपक्ष में से मैं अकेली थी जो इस बैठक में भाग ले रही थी लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं मिला। यह सिर्फ बंगाल का ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का अपमान है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा था कि नीति को खत्म कर फिर से योजना आयोग को बहाल कर देना चाहिए।
8 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल
बता दें इस बैठक में 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया। बैठक का बहिष्कार करने वाले सभी सीएम विपक्षी पार्टियों के हैं। बैठक से एक दिन पहले ही विपक्ष ने बजट में भेदभाव का आरोप लगाया था। बैठक में शामिल नहीं होने वाले मुख्यमंत्रियों में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केरल के सीएम पिनराई विजयन, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के सीएम रेंवत रेड्डी शामिल हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कांग्रेस के विरोध के बावजूद बैठक में शामिल होंगे लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया।
नमस्कार दोस्तों,
Shut Up Virodhi एक डिजिटल न्यूज़ रूम है जिसका उद्देश्य निष्पक्ष, बिना चिल्लाए समाचार सेवा के अभाव को भरना है। समाचार मनोरंजन का साधन हो सकता है, होना भी चाहिए और नहीं भी होना चाहिए। इसका उद्देश्य सामाजिक और राष्ट्रीय परिवर्तन के एक उपकरण के रूप में विचार-विमर्श करना और विचारों को जागृत करना होना चाहिए। यह आपको तय करना है कि आप प्रचार-प्रसार वाले मीडिया और उसके आख्यान का हिस्सा बनना चाहते हैं या आप हमारे जैसे स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया का समर्थन करना चाहते हैं।
================================
Subscribe to Shut Up Virodhi Youtube Channel :
🎥https://www.youtube.com/c/ShutUpVirodhi
==============================
Follow us on our social media channels :
Link tree -
🔗🌲https://linktr.ee/shutupvirodhi
Playlist on my YouTube channel please visit now
Shorts video - https://youtube.com/playlist?list=PLcWSkCWXLN7dNTsHppvEfBNY1DL5aCgb0
ताजा खबर - https://youtube.com/playlist?list=PLcWSkCWXLN7ey9VUkPsscXP0nYTDKgCzr
वायरल वीडियो की खबरें - https://youtube.com/playlist?list=PLcWSkCWXLN7fqHWbxY-HJ2DKdSiJ5OZla
किसान आंदोलन पर जरूर चर्चा - https://youtu.be/3KaQZv4ya0A
देश-दुनिया की बड़ी खबर, देशहित में खबर, भारत सरकार का निर्णय, केंद्र सरकार से जुड़ी खबर, खेल से जुड़ी खबर, बॉलीवुड से जुड़ी खबर, लोकल खबर, राज्य की बड़ी अपडेट, देश की बड़ी अपडेट, खबर फटाफट देखे, राजनीति, नेतागिरी, विवादित बयान, सनातन धर्म की खबर, नीति आयोग की बैठक, ममता बनर्जी हुई नाराज, विपक्ष की एकता, माइक बंद, ममता बनर्जी ने छोड़ी मीटिंग, नरेंद्र मोदी की सरकार,
Copyright Disclaimer under Section 107 of the copyright act 1976, allowance is made for fair use for purposes such as criticism, comment, news reporting, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favors of fair use.
टिप्पणियाँ