कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और रिलीज के चार दिनों में कल्कि ने विश्व स्तर पर आकंड़ा 500 करोड़ से पार कर लिया है. इस साइंस फिक्शनल फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोगों के बीच प्रभास (Prabhas) की इस मूवी का जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर.
इस फिल्म में दीपिका पादुकोन, अमिताभ बच्चन, प्रभास स्टार फिल्म कल्कि ने अपने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और कमाई के सभी तोड़े है. फिल्म ने पहले दिन 95.3 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया है और तीसरे दिन 64.5 करोड़ की कमाई की है. वहीं, बात की जाए तो चौथे दिन की, तो फिल्म ने कुल 85 करोड़ का कलेक्शन किया है. कल्कि को रविवार का अच्छा फायदा मिला है और चार दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 302 करोड़ की कमाई कर ली है.
चार दिन में 500 करोड़ के पार हुई कल्कि
वहीं, दूसरी ओर प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर घोषणा की है और लिखा है कि 500 करोड़, कल्कि 2898, एपिक ब्लॉकबस्टर कल्कि. निर्माताओं के अनुसार फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में 415 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार कल्कि 2898 एडी को रविवार को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने की उम्मीद है.
नजर आए ये अहम कलाकार
आपको बता दें कि फिल्म कल्कि भारतीय पौराणिक कथाओं से इंस्पायर है. कल्कि 2898 एडी को 600 करोड़ के भारी बजट के साथ तैयार किया गया है और इसे इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा ब्रह्मानंदम, शोभना, अन्ना बेन और सास्वता चटर्जी अहम भूमिका में नजर आए हैं.

टिप्पणियाँ